अंबिकापुर। ठेकेदार दंपती से घुस और दुकान में घुसकर अभद्र व्यवहार करने और मारपीट करने के पुराने मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक गांधीनगर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर निवासी मंयक जायसवाल पिता स्व. बी.पी. जायसवाल ठेकेदारी का काम करते हैं। बीते 5 सितम्बर को शाम 4.30 बजे वे अपने परिवार के साथ घर में थे, तभी अर्जुन खराटी घर के अंदर घुस गया और काम का बचा पैसा मांगने लगा। जब उन्होंने घर में घुसने को लेकर आपत्ति करते हुए काम हो जाने के बाद पैसा देने कहा, और उसे घर से बाहर लेकर आए। बातचीत करने के दौरान अर्जुन के साथ आए कृष्णा खराटी और विक्की खराटी भी पैसा मांगते हुए गाली देने लगे। इसके बाद वे अपने घर के सामने स्थित दुकान में घुस गए, तो तीनों दुकान के अंदर घुसकर हाथ, मुक्का, डंडा से मारपीट करते हुए दुकान से बाहर ले आए। मारपीट होते देखकर ठेकेदार की पत्नी अंजना जायसवाल और पुत्र प्रतीक जायसवाल बीच-बचाव करने लगे, तो आरोपी उनके साथ भी मारपीट करने लगे, जिसमें तीनों चोटिल हो गए। इलाज कराने के बाद ठेकेदार ने लिखित में घटना की जानकारी गांधीनगर थाना में दी है, जिस पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।

Spread the love