कंपनी के डायरेक्टर ने 4 लोगों के विरूद्ध नामजद अपराध दर्ज कराया

अंबिकापुर। मणिपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भि_ीकला में स्थित प्लांट से लाखों रुपये का चना षड्यंत्रपूर्वक बेचने के मामले में पुलिस ने 4 लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
अम्बिकाह परबोइल्ड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड मुख्य कार्यालय रायपुर के डायरेक्टर राहुल रंजन ने मणिपुर थाना पुलिस को दिए गए लिखित शिकायत पत्र में बताया है कि कंपनी का प्लांट भि_ीकला अंबिकापुर में है। यहां मुकेश मिश्रा 35 वर्ष निवासी अयोध्या, इंतजार चौधरी 32 वर्ष निवासी अलीसेर आसरा बाघपत उत्तर प्रदेश व पंकज पटेल पिता पारस नाथ पटेल 27 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 5 ग्राम कुइंयाकला रायपुर कर्चुलियान, जिला मनगवां रीवा मध्य प्रदेश कार्यरत थे। इनमें से मुकेश मिश्रा को कम्पनी के प्लांट में वित्तीय अनियमितता करने के कारण चेतावनी देकर फरवरी 2025 में निकाल दिया गया था। अप्रैल 2025 में संदीप पाण्डेय शराब के नशे में कहा कि छोटे वित्तीय अनियमितता के कारण मुकेश मिश्रा को निकाल दिया गया परंतु कंपनी में हुए बड़े गबन की ओर ध्यान किसी का नहीं जा रहा है। संदीप पाण्डेय द्वारा बड़े घोटाले की ओर संकेत करने पर जांच में सामने आया कि मुकेश मिश्रा, इंतजार चौधरी और पंकज पटेल ने कंपनी के स्टॉक से करीब 90 से 100 टन चना एक सितम्बर 2024 से 31 जनवरी 2025 के बीच खरसिया रोड निवासी लक्की अग्रवाल से सांठ-गांठ करके बेचा है, जिसका बाजार मूल्य करीब 60 लाख रुपये है। कंपनी के द्वारा बारीकी से जांच करने पर उक्त तथ्य सामने आया। पुलिस ने मामले में मुकेश मिश्रा, इंतजार चैधरी, पंकज पटेल व लक्की अग्रवाल के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है।

Spread the love