अंबिकापुर। फोरेक्स ट्रेडिंग के लिए सॉफ्टवेयर खरीदने के नाम पर 1 लाख 64 हजार 542 रुपये की ऑनलाइन ठगी का शिकार गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम ठाकुरपुर का एक युवक हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में दिए गए शिकायत पत्र में नितिन पॉल खेस ने बताया है कि ट्रेडिंग में उसकी रुचि है। 17 अप्रैल को एआई ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर कंपनी के नाम से उसके मोबाइल फोन में एक कॉल आया। फोन करने वाले ने युवक से उसकी रूचि के बारे में पूछते हुए झांसे में ले लिया और फोरेक्स ट्रेडिंग के लिए सॉफ्टवेयर खरीदने कहा। बाद में एक लिंक भेजकर 21 हजार 422 रुपये 17 अप्रैल 2025 को, बाद में अलग-अलग देश व विदेश के नंबरों से कॉल करके विभिन्न संप्लीमेंटरी सॉफ्टवेयर के लिए गणेश कुमार कोलंजी के यू.पी.आई. में 85 हजार 493 रुपये 23 अप्रैल को, 19 हजार 197 रुपये 24 अप्रैल को, 38 हजार 430 रुपये 25 अप्रैल को डलवाया गया। इसके बाद और रुपये डालने के लिए कहा गया। ठगी का एहसास होने पर वह और रुपये नहीं डाला। शिकायत पर पुलिस ने फोन करने वाले मोबाइल नंबर धारक के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है।

Spread the love