*29 मीटर चौड़ा रास्ता, सड़कों की हुई माप-जोख*
अंबिकापुर। मां महामाया मंदिर को भव्य स्वरूप देने और श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने के लिए कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रस्तावित योजना के तहत महामाया गेट से महामाया मंदिर तक करीब 12 करोड़ रुपए की लागत से कॉरिडोर का निर्माण कराया जाएगा। इसकी चौड़ाई 29 मीटर प्रस्तावित है। कॉरिडोर निर्माण से मंदिर परिसर तक पहुंचने का मार्ग व्यवस्थित होगा। साथ ही श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी और मंदिर क्षेत्र का विकास भी हो सकेगा।
शनिवार को नगर निगम की टेक्निकल टीम, राजस्व टीम और स्थानीय पार्षद मो. बाबर ने महामाया प्रवेश द्वार से मंदिर तक सड़क की चौड़ाई की माप की। निगम के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि कॉरिडोर के लिए 12 करोड़ की राशि महामाया प्रवेश द्वार से मंदिर तक स्वीकृत है। जिसकी चौड़ाई 29 मीटर है। इसके बाद महामाया मंदिर से हाथी पखना तक 16 मीटर चौड़ाई की सड़क बनाने की तैयारी है।कॉरिडोर बनने से नवरात्र सहित अन्य पर्वों पर मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। साथ ही मंदिर क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Spread the love