फोटो-राजेंद्र के मेल में  

बलरामपुर। जिले के ग्राम पंचायत भवानीपुर महकेपी में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज की बैठक जिला अध्यक्ष बसंत कुजूर की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए।
बैठक के दौरान गांव में सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान कथित रूप से बार-बार विवाद उत्पन्न किए जाने के मामले पर चर्चा की गई। समाज के पदाधिकारियों ने ऐसे मामलों में उचित कार्रवाई किए जाने तथा सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने को लेकर विचार-विमर्श किया। साथ ही समाज की आगामी गतिविधियों और भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। होने वाली जनगणना, सम्मान नागरिक संहिता तथा जनजागरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर समाज के स्तर पर जागरूकता बढ़ाने और लोगों को आवश्यक जानकारी देने पर विचार किया गया। बैठक में सामाजिक एकजुटता, आपसी समन्वय और समाजहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। लंबित मामलों के त्वरित निराकरण और त्योहारों में सुरक्षा को लेकर एसपी ने दिए निर्देश

Spread the love

You missed