क्रेन चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

बलरामपुर। जिला मुख्यालय के हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नशे की हालत में एक युवक अचानक क्रेन पर चढ़ गया। कार्यक्रम स्थल पर उस वक्त हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। युवक के क्रेन पर चढ़ने की खबर फैलते ही लोगों में हड़कंप मच गया और कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर तनाव जैसी स्थिति बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान युवक नशे की हालत में क्रेन पर चढ़ गया और काफी ऊंचाई तक पहुंच गया। युवक के इस तरह क्रेन पर चढ़ने से नीचे मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। भीड़ के बीच किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए आयोजकों और मौके पर मौजूद लोगों ने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया।

इसी दौरान क्रेन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए स्थिति को संभाला और युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

कार्यक्रम में युवक का इस तरह नशे की हालत में क्रेन पर चढ़ना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। हालांकि क्रेन चालक की सतर्कता और आयोजकों की तत्परता से बड़ा हादसा होने से टल गया।फिर भी इतने बड़े कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रशन चिन्ह खड़ा  हो रहा है

Spread the love