अंबिकापुर। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ आपदा में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए सरगुजा जिले के स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने शोक सभा आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सरगुजा पुलिस एवं जिले के स्वैच्छिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के घड़ी चैक स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लापता लोगों के सकुशल मिलने और मृतकों के परिजनों को संबल मिलने की ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा में नवा बिहान अभियान के संयोजक वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय, वरिष्ठ समाजसेविका वंदना दत्ता एवं साहित्यकार संतोष दास ‘सरलÓ ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी, सुजान बिंद, सत्यनारायण यादव, बृजबिहारी द्विवेदी, अधिवक्ता सुरेश बुनकर, अंकुर सिन्हा, संजय ठाकुर, विजय किशोर उपाध्याय, संतोष कुमार विश्वकर्मा, हिना खान, रीना ठाकुर, मनीषा सिन्हा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नवा बिहान के समन्वयक अनिल कुमार मिश्रा ने तथा आभार प्रदर्शन काउंसलर अमृत लाल प्रधान ने किया।

Spread the love