बलेनो कार को ठोकर मारने के बाद चालक हो गया फरार

लखनपुर। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-130 पर मंगलवार को शाम करीब 8.30 बजे एक बेकाबू ट्रक के चालक ने जमकर तांडव मचाया और स्ट्रीट लाइट, कार को चपेट में लेते डिवाइडर पर चढ़ गया।
जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक लखनपुर के केवरा चौक के पास अनियंत्रित हो गई। ट्रक हाईवे के किनारे लगे कई स्ट्रीट लाइट के खंभों को तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद भी ट्रक नहीं रुका और आगे खड़ी एक बलेनो कार को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही लखनपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर अग्रिम पड़ताल कर रही है।

Spread the love