अंबिकापुर। नगर के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार एवं कवि आचार्य दिग्विजय सिंह द्वारा शहर के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। होटल मानस पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में समाजहित में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को पुष्पगुच्छ भेंट करके सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राजेन्द्र बहादुर सिंह, सुरेश राम बुनकर, अंकुर सिन्हा, संजय ठाकुर, सत्यम शिवम, मनीष टोप्पो, अनीता साहनी, सुल्ताना सिद्दीकी, अनीस साहनी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लोक सेवा मुस्लिम महिला समिति को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समिति की ओर से नाजिया खातून, शहनाज खान, निशा खातून सहित अन्य पदाधिकारियों ने सम्मान प्राप्त किया। वक्ताओं ने समिति द्वारा छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की।

Spread the love