सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से भाजपा के सरगुजा जिला अध्यक्ष सहित विधायकों ने बुधवार को नई दिल्ली में मुलाकात करके उनका कुशलक्षेम जाना।
गौरतलब है कि, विगत दिनों मध्य प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद से वे अस्वस्थ चल रहे हैं और वर्तमान में नई दिल्ली में उनका उपचार जारी है। मुलाकात के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, विधायक लुण्ड्रा प्रबोध मिंज और सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार टोप्पो ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेकर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष किरण देव पुन: उसी ऊर्जा, उत्साह और समर्पण के साथ संगठन और जनसेवा के कार्यों में जुटें, ऐसी कामना है।

Spread the love