अंबिकापुर। मायके से पत्नि के नहीं आने से क्षुब्ध युवक खुद को आग के हवाले कर लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिला के श्रीनगर निवासी जमुना प्रसाद यादव पिता राम अधीन यादव 33 वर्ष की पत्नि करीब एक साल पहले अपने मायके साईंपारा चली गई थी। कई बाद युवक अपनी पत्नि को लेने के लिए गया लेकिन वह नहीं आई। 21 अगस्त को युवक पत्नि को लेने के लिए दो बार अपने ससुराल गया, लेकिन वह नहीं आई, और वापस अपने घर लौट आया। पत्नि के नहीं आने से युवक काफी व्यथित था और खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा लिया। युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्वजन और आसपास के लोग पहुंचे और किसी तरह आग बुझाए, लेकिन युवक काफी झुलस गया था। स्वजन उसे श्रीनगर स्वास्थ्य केंद्र ले गए, यहां से रेफर करने पर सूरजपुर जिला अस्पताल पुन: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां इलाज के दौरान देर रात 11.40 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।

अंतिम पेज

Spread the love