अंबिकापुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ड्रंक एंड ड्राइव के एक मामले में कार्रवाई की गई है।
यातायात शाखा की टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 ईबी 2674 का चालक रितेश शाह पिता चंद्रसेन शाह 23 वर्ष, निवासी नवानगर, थाना दरिमा मौके पर नशे में धुत्त मिला। ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर शराब पीकर वाहन चलाने की पुष्टि हुई। इस पर यातायात पुलिस ने चालक के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए वाहन चालक को 10,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। पुलिस ने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई में यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक विजय कैवर्त सहित यातायात स्टाफ सक्रिय रहा।

Spread the love