हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य रैली  
अंबिकापुर। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व ‘हर घर तिरंगाÓ अभियान के तहत गुरुवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए और भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारों के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में हिस्सा लिया। देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा शहर राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर हो गया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शहर के मल्टीपरपज स्कूल से हुआ। यात्रा महामाया चौक, घड़ी चौक, गांधी चौक होते हुए गांधी स्टेडियम मैदान में सम्पन्न हुई। रास्ते भर जगह-जगह नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
तिरंगा हमारी आन-बान-शान
यात्रा में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल भी शामिल हुए और हाथ में तिरंगा लेकर चले। उन्होंने कहा कि ‘तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। यह यात्रा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।Ó उन्होंने नागरिकों से अपील की, वे अपने घर, प्रतिष्ठान और कार्यालय में तिरंगा जरूर फहराएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। वहीं गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव* ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश दिया जा रहा है।
स्वतंत्रता सेनानियों को याद किए कलेक्टर  
कलेक्टर अजीत वसंत ने यात्रा में शामिल सभी नागरिकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ‘जिन आदर्शों और मूल्यों को लेकर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी की लड़ाई लड़ी, वे आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें राष्ट्रप्रेम, एकता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को मजबूत करना चाहिए।Ó
राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश
तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस पर नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करना था। आयोजन के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और ‘हर घर तिरंगाÓ अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। यात्रा में शामिल लोगों ने देश की एकता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प भी लिया। पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल रहा और हर ओर सिर्फ तिरंगा ही तिरंगा नजर आया।
जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी हुए शामिल
यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष निरुपा सिंह, नगर निगम महापौर मंजूषा भगत, निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, भारत सिंह सिसोदिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, एसडीएम बनसिंह नेताम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए।
बाक्स

Spread the love