अंबिकापुर। सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय, सुभाषनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संचालित हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत 12 अगस्त को घर-घर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा मिश्रा के मार्गदर्शन एवं विभागाध्यक्ष रानी रजक के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
हर घर तिरंगा अभियान 2026 की शुरुआत 9 अगस्त को हो चुकी है। यह 17 अगस्त तक चलेगा। स्वतंत्रता दिवस पूर्व से चलाया जा रहा यह जन-आंदोलन राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150वें वर्ष को समर्पित है। इसी क्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से बी.एड के स्वयंसेवकों ने अपने-अपने घरों में वृक्षारोपण किया। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। स्वयंसेवकों ने फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया। सभी ने उत्साहपूर्वक इसमें सहभागिता निभाई और पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान उन्हें वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संतुलन, वायु प्रदूषण नियंत्रण तथा जल संरक्षण में पे?ों की भूमिका के बारे में जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना और हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में प्राचार्य के अलावा सहायक प्राध्यापक प्रियलता जायसवाल, उर्मिला यादव, मिथलेश कुमार गुर्जर, सविता यादव, सीमा बंजारे, पूजा रानी, ज्योत्सना राजभर, अर्चना सोनवानी, स्मिता सिन्हा, गोल्डन सिंह, अजीत सिंह परिहार, नितेश कुमार यादव एवं बी.एड के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
शपथ के साथ हुआ समापन
इस अवसर पर सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। घर-घर वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में सफलता मिली।

Spread the love