*राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने दिया प्रशिक्षण का मंत्र*

अंबिकापुर। सिद्धार्थ हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय के संचालक सी.पी. सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों में खेल भावना विकसित करने एवं खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष खेल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

खेल से बनता है व्यक्तित्व,

कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने खेलों के महत्व, अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास तथा स्वस्थ जीवनशैली पर प्रेरणादायक जानकारी दी। कोच ने विद्यार्थियों को बास्केटबॉल की मूल तकनीकों, नियमों एवं बारीकियों से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता और मानसिक मजबूती का भी आधार है। सी.पी. सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार है और प्रत्येक विद्यार्थी को नियमित रूप से किसी न किसी खेल से अवश्य जुड़ना चाहिए।

कोच राजेश प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों से नियमित अभ्यास करने, मोबाइल की अपेक्षा मैदान को अधिक समय देने तथा प्रतिदिन कम से कम एक खेलने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में प्रतिदिन निःशुल्क बास्केटबॉल प्रशिक्षण दिया जाता है। खेल में रुचि रखने वाले सभी विद्यार्थी वहां आकर अभ्यास कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को खेलों के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त विद्यार्थी, शिक्षक एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

ReplyForward

Add reaction

Spread the love