अंबिकापुर। कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नागाडांड़ के पास मैनपाट से अंबिकापुर की ओर आ रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहराई में चले गई। हादसे में कार में सवार चालक सहित तीन लोग बाल-बाल बच गए।
जानकारी के मुताबिक, कार में चालक समेत दो युवतियां सवार थीं। मैनपाट से अंबिकापुर आते समय नागाडांड़ के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से उतरकर खाई में पहुंच गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। कार को ट्रैक्टर की मदद से निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार सवारों को सुरक्षित देखकर सभी ने राहत की सांस ली। समाचार लिखे जाने तक कार में सवार लोगों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

Spread the love