अंबिकापुर। थाना गांधीनगर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकल भी जब्त की गई है।
प्रार्थिया द्वारा थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 02 अगस्त को देर रात ग्राम खलिबा निवासी सुरेन्द्र चेरवा ने उसकी नाबालिग लड़की को पसंद करने की बात कहकर शादी का झांसा दिया और बहला-फुसला कर मोटरसाइकल से भगा ले गया। इसके बाद जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है। घटना की जानकारी मिलने पर अपहृत बालिका के स्वजन द्वारा नाबालिग बालिका को आरोपी के घर से लाया गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में धारा 137(2), 65(1) बी.एन.एस. एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दौरान विवेचना महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पीड़िता का कथन लेख किया गया। पीड़िता ने अपने कथन में बताया कि आरोपी सुरेन्द्र चेरवा उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर भगा ले जाकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया। पुलिस टीम ने सतत प्रयास के बाद आरोपी सुरेन्द्र चेरवा पिता सुखलाल चेरवा 20 वर्ष निवासी ग्राम खलिबा को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकल भी जप्त कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिलीप दुबे, प्रशिक्षु उप निरीक्षक भारतीय मार्कण्डेय, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर, आरक्षक कुंदन पाण्डेय, भीम सिंह, उमेश गुप्ता, दीपक सोनवानी सक्रिय रहे।

Spread the love