अंबिकापुर। करंट की चपेट में आए युवक की अस्पताल लाते तक मौत हो गई। मणीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुन्दरपुर का अनुक धोबिया पिता शोभन राम 44 वर्ष, मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे दरवाजे के पास खड़ा होकर बिजली का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान लगे करंट के झटका लगने से दरवाजे पर ही गिर गया था। मां गिरहुल बाई ने शोर मचाकर इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को दी। मौके पर पुत्र शिवकुमार पहुंचा और बिजली बंद करके अपने पिता को उठाया। स्वजन उसे बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां आपातकालीन चिकित्सा परिसर के जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Spread the love