प्रधानमंत्री का पुतला दहन, शिक्षा मंत्री और गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग
अंबिकापुर। नीट सहित देशभर में 152 परीक्षाओं के पेपर लीक और प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।
प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर घड़ी चौक पर भारी बारिश के बीच हुए प्रदर्शन में वक्ताओं ने सरकार पर असंवेदनशीलता का आरोप लगाया। जिला कांग्रेस के महामंत्री और युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के प्रभारी आलोक सिंह ने प्रधानमंत्री को ‘डरपोकÓ करार दिया और कहा कि अपनी मांग लेकर संसद आ रहे छात्रों से मिलने के बजाय प्रधानमंत्री भाग खड़े हुए।
उन्होंने कहा कि संघ के गुंडों ने पुलिस के साथ मिलकर छात्रों को पीटा और लहूलुहान किया। नीट लीक के बाद 21 छात्रों के आत्महत्या करने का जिक्र करते हुए आलोक सिंह ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, शफी अहमद, राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, इंदरजीत सिंह धंजल, संजीव मंदिलवार, मदन जायसवाल, अशफाक अलि, संजय सिंह, जीवन यादव, अमित कुमार सिंह, रिंकु, सोहन जायसवाल, अविनाश कुमार, शुभम जायसवाल, प्रतिपाल सिंह लक्की, मोन्टी, तीरथ चौधरी, परवेज आलम गांधी, लखन मरावी, अतुल यादव, आलेख ठाकुर, अनमोल, राधे अग्रवाल, अंकित जायसवाल, राहुल सोनी, अभिषेक सोनी, लोलर सिंह, आयुष, अंकित, प्रिंस कुजूर, प्रियंका, प्रतिमा, प्रिया दास, टोनी, विकास दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love