मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजनांतर्गत शहर में पानी सप्लाई की समस्या होगी दूर

अंबिकापुर। शहरवासियों के लिए खुशखबरी है, मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजनांतर्गत लगभग 9 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से ‘बांकी जलाशय से तकिया फिल्टर प्लांट तकÓ ग्रेविटी पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
जल प्रदाय विभाग के प्रभारी सदस्य जितेन्द्र सोनी ने इस स्वीकृति के लिए उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, अंबिकापुर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, महापौर मंजूषा भगत एवं सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि अभी तक बारिश के दिनों में नदी के माध्यम से गंदा पानी प्लांट तक पहुंचता था, जिससे फिल्टर और ट्रीटमेंट में भारी परेशानी होती थी और जल सप्लाई बाधित हो जाती थी। नई पाइपलाइन बनने से बाकी डैम का पानी बिना अवरोध सीधे फिल्टर प्लांट तक पहुंचेगा। इससे शहर की जल सप्लाई की सबसे बड़ी समस्या का समाधान होगा और आम जनता को स्वच्छ पेयजल की राहत मिलेगी। कार्य की स्वीकृति के बाद निविदा भी जारी कर दी गई है।

Spread the love