अंबिकापुर। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केंवरा में सूने मकान का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये नकद सहित करीब एक लाख रुपये के सामानों की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने ग्रामीण के आवेदन पर अपराध दर्ज कर लिया है, और अग्रिम जांच, कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम केवरा निवासी राजनाथ सिंह का गांव में दो घर है। वह अपने परिवार के साथ नये घर में रहता है, रात में पुराने घर में सामने के लिये आ जाता है, जहां उसका छोटा भाई रहता है। 15 जुलाई को शाम करीब 4 बजे छोटा भाई अपनी पत्नी के साथ अंबिकापुर गया था, इसके बाद वह भी पुराने घर में सोने के लिये नहीं गया। 16 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे राजनाथ की पत्नी पार्वती पुराने घर में गई तो घर के बाहर दरवाजे में ताला नहीं लगा था। इसकी जानकारी वह नये घर में आकर अपने पति को दी। इसके बाद दोनों पुराने घर गये तो परछी में रखा अलमारी खुला था, और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। उसके भाई रामनाथ के कमरे का दरवाजा खुला था। अंदर जाने पर उसके भाई के कमरे में रखा अलमारी और पेटी भी खुला हुआ मिला, कपड़ा बाहर बिखरा हुआ था। अपने भाई को फोन करके वह चोरी की जानकारी दिया। भाई के आने पर जब वे सामान का मिलान किये तो अलमारी और पेटी में रखा 50 हजार रुपये नकद, कांस का थाली 6 नग, कांस का लोटा 4 नग, चांदी का पायल 4 जोड़ी एवं उसके भाई के अलमारी और पेटी में रखा सामान कांस का थाली 9 नग, कांस का लोटा 10 नग नहीं था। आसपास तलाश के बाद भी चोरी के बारे में कुछ पता नहीं चला। रिपोर्ट पर पुलिस अग्रिम जांच कार्रवाई कर रही है।

Spread the love