अंबिकापुर। पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ ने उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति के लिए वर्ष 2026 की योग्यता सूची जारी कर दी है। पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर से 8 जुलाई को जारी आदेश में सरगुजा संभाग से 7 उप निरीक्षकों के नाम शामिल हैं।
सरगुजा संभाग के सरगुजा से विजय कुमार कैवर्त, अश्वनी दीवान, बलरामपुर-रामानुजगंज जिला से ओम प्रकाश पटेल, विरासत कुजूर, आराधना बनोदे, जशपुर जिला से अशोक कुमार यादव, कोरिया जिला से आनन्द सोनी उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। आदेश में उल्लेख है कि, यह योग्यता सूची प्रकाशन दिनांक से 18 माह तक या नई सूची जारी होने तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी। यदि सूची में शामिल किसी कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय जांच या आपराधिक प्रकरण लंबित है और बड़ी सजा होती है, तो उसका प्रकरण पुलिस मुख्यालय को भेजा जाएगा। पदोन्नति के बाद भी कोई प्रतिकूल जानकारी मिलने पर पदोन्नति निरस्त की जा सकती है। सूची के जारी होने के बाद इन्हें जल्द ही निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिलेगी।
बाक्स
निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी
पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ ने 8 जुलाई को पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के बाद निरीक्षकों के अस्थायी तबादले का आदेश जारी किया है। पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
सरगुजा रेंज में फेरबदल करते हुये सरगुजा से निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी को जिला सुकमा, दुर्गेश्वरी चौबे को रायपुर ग्रामीण, सूरजपुर जिला से राजेन्द्र साहू को जिला कांकेर, मनी प्रसाद राजवाड़े को जिला कोण्डागांव, नरेन्द्र कुमार मिश्रा को जिला कांकेर, नीलिमा तिर्की को जिला कांकेर, विमलेश दुबे को जिला बीजापुर, कोरिया जिला से हेमंत कुमार अग्रवाल को जिला बस्तर, विनोद पासवान को जिला नारायणपुर, एमसीबी जिला से कमलेश देवांगन को जिला बस्तर, जशपुर जिला से अशोक कुमार शर्मा को जिला दंतेवाड़ा, बलरामपुर-रामानुजगंज जिला से निरीक्षक जन्मेजय पांडेय को जिला बालोद, दिव्यकांत पांडेय को जिला मुंगेली स्थानांतरित किया गया है। यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।

Spread the love