सीईओ ने गणेशपुर एवं सलका का किया निरीक्षण, कार्यक्रम में हुए शामिल
अंबिकापुर। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार तथा जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में मंगलवार को जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन ग्रामीण सहित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, हितग्राहियों की समस्याओं का मौके पर निराकरण तथा शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) की जानकारी देते हुए वीबी जी राम जी अंतर्गत लागू नई मजदूरी दर 300 रुपये प्रतिदिन से अवगत कराया गया। साथ ही पंचायतों में संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों पर ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विनय कुमार अग्रवाल ने जनपद पंचायत लखनपुर की ग्राम पंचायत गणेशपुर का भ्रमण कर रोजगार एवं आवास दिवस कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों से सीधे संवाद कर आवास निर्माण की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। आवास निर्माण की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सभी अपूर्ण आवासों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए।
सीईओ अग्रवाल ने रोजगार सहायक को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रत्येक हितग्राही का 90 दिवस का मस्टर रोल अनिवार्य रूप से जारी किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को निर्धारित मानव दिवस का पूरा लाभ प्राप्त हो सके। समीक्षा के दौरान उन्होंने विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के प्रावधानों की जानकारी ग्रामीणों को विस्तार से दी। पंचायत में संचालित समस्त विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश सचिव एवं सरपंच को दिए। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य जनहित से जुड़े प्रकरणों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत कचरा संग्रहण कार्य नियमित रूप से संचालित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
सीईओ ने ग्रामवासियों से पंचायत करों का समय पर भुगतान करने की अपील करते हुए सचिव को कर वसूली में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत लखनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष तामेश्वर राजवाड़े, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, जिला आवास एवं विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) की टीम, जनप्रतिनिधि, महिला स्व-सहायता समूह की सदस्याएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
राजमिस्त्रियों की कमी दूर करने मिलेगा प्रशिक्षण
ग्राम में राजमिस्त्रियों की कमी को देखते हुए सीईओ ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के माध्यम से शीघ्र राजमिस्त्री प्रशिक्षण बैच प्रारंभ कराने के निर्देश दिए, जिससे प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा सके। उन्होंने ग्राम पंचायत में प्रगतिरत 153 आवासों को शीघ्र पूर्ण करने तथा 46 अप्रारंभ आवासों का निर्माण तत्काल प्रारंभ कराने के निर्देश भी दिए।
आंबा भवनों के निर्माण की धीमी गति पर असंतोष
इसके पश्चात सीईओ ने ग्राम पंचायत सलका में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की धीमी गति पर उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए स्वीकृत तीनों भवनों को एक माह के भीतर निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश सरपंच एवं सचिव को दिए।

Spread the love

You missed

प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को आरएफएसएल की जानकारी देने हुई दो दिवसीय कार्यशाला  संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय न्यायालयिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला कार्यालय के अधिकारियों ने दी विस्तृत जानकारीफोटो-2  छ.ग.फ्रंटलाइनअंबिकापुर। सरगुजा रेंज के विभिन्न जिलों में व्यवहारिक प्रशिक्षण करने हेतु आये सभी नव पदस्थ प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को नई तकनिकी फोरेंसिक साइंस थ्योरी एवं प्रेटिकल प्रशिक्षण (आरएफएसएल) की जानकारी हेतु रेंज स्तर पर कार्यशाला का आयोजन पुलिस को-ऑडिनेशन सेन्टर, सरगुजा भवन में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा के निर्देशन में किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में फोरेंसिक साइंस थ्योरी एवं प्रेक्टिकल प्रशिक्षण के अधिकारी आर.के. पैकरा एवं कुलदीप कुजूर के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस नई तकनीकी प्रयोगशाला प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसी भी गंभीर प्रकरण के विवेचना के शुरूआती दौर से ही संग्रहित किये जाने वाले साक्ष्यों को पूर्णत: पारदर्शिता के साथ सुरक्षित एकत्रित किया जाता है ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय के समक्ष सुरक्षित पेश किया जा सके, जो कि अपराधिक कानूनों में फॉरेंसिक जांच की महत्ता दिया गया है।रेंज स्तर पर इस प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन दो बैच में कराया गया। प्रथम बैच 03 जुलाई को संपन्न हुआ, जिसमें जिला सूरजपुर, बलरामपुर एवं कोरिया के 38 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को प्रशिक्षण मिला। द्वितीय बैच में 07 जुलाई को सरगुजा, जशपुर एवं एमसीबी जिले के 40 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को इस प्रशिक्षण दिया गया। फोरेंसिक साइंस थ्योरी एवं प्रेटिकल प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्य रूप से संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय न्यायालयिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला अंबिकापुर के अधिकारी आर. के पैकरा एवं कुलदीप कुजूर के द्वारा अपने अनुभवों को साझा करते हुये कई ऐसे पुराने प्रकरणों के बारे में बताया जो कि बहुत ही बारीकी से उन्होंने साल्व किया है। उन्होंने कहा कि आप सब जब भी मैदानी थाना, चौकी क्षेत्रों में कार्य करेंगे तो अलग-अलग तरह के अनसुलझे प्रकरण आयेंगे, जैसे में बर्निंग केश, डिकम्पोज बॉडी, इलेक्ट्रिक शॉक, हैंगिंग, ड्रावनिंग, हत्या, शव निरीक्षण, घटनास्थल का निरीक्षण जैसे प्रकरणों का शुरूआती दौर से ही एक-एक साक्ष्यों का तकनीकी उपकरणों के माध्यम से सावधानी पूर्वक साक्ष्य संग्रहित करने के तरीके एवं बारीकियों के बारे में अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दी।बताया गया कि 1 जुलाई 2024 से लागू हुये नये अपराधिक कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम में फारेंसिक जांच की भूमिका को विशेष महत्व दिया गया है। इसमें विशेष रूप से 7 वर्ष या उससे अधिक सजा वाले अपराधों में फारेंसिक टीम के अधिकारियों के द्वारा जांच की अनिवार्यता है। इस हेतु रेंज के सभी जिलों में फारेंसिक वैज्ञानिक अधिकारी पदस्थ किये गये हंै, एवं आधुनिक मोबाइल फारेंसिक वैन प्रदाय किया है। प्रशिक्षण के अगली कड़ी में सभी प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को क्षेत्रीय न्यायालयिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला अंबिकापुर में ले जाकर बारीकी से एक-एक कर तकनीकि उपकरणों के बारे में जानकारी देकर घटना स्थल पर किस प्रकार प्रयोग/जांच किया जाना चाहिए, इन सारी तकनीकि उपकरणों के बारे में अवगत कराया गया। इसके उपरांत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में हर बिन्दुओं पर बारी-बारी से सभी प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों से उपस्थित अधिकारियों के द्वारा फीडबैक लिया गया, इस दौरान प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों से एक-एक करके पुन: तकनीकी उपकरणों एवं उसके उपयोग जैसे प्रश्नों के बाद त्रुटियों में सुधार किया गया।पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं संयुक्त संचालक, क्षेत्रिय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्रिय एफएसएल से जांच में पारदर्शिता बढ़ेगी और बैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने में आसानी होगी जो कि न्यायिक प्रक्रिया में गति मिलेगी एवं लंबित मामलों के निपटारे में शीघ्रता आयेगी। प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ढिल्लो, सीएसपी अंबिकापुर राहुल बंसल, रक्षित निरीक्षक अंबिकापुर तृप्ति सिंह राजपुत, पुमनि. कार्यालय के रीडर रेशम लाल साहू, स्थापना प्रभारी सुनील वर्मा सहित रेंज में पदस्थ सभी प्रशिक्षु उपनिरीक्षक उपस्थित रहे।