अंबिकापुर। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरगई में रविवार को एक खंडहरनुमा मकान के अंदर फांसी पर लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान बरगई निवासी राजकुमार सिंह 53 वर्ष, पिता सबल सिंह के रूप में हुई है, जो पिछले 15-20 दिनों से घर से लापता था।
जानकारी के मुताबिक, गांव के मुख्य मार्ग से लगभग 100 मीटर अंदर पुरंदन सिंह का पुराना और जर्जर मकान है। मकान से बदबू आने पर ग्रामीण वहां पहुंचे, और अंदर जाकर देखे तो एक व्यक्ति का शव मयार लकड़ी से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। शव सड़-गल गया था, और उसका कुछ हिस्सा नीचे गिर चुका था। ग्रामीणों ने मृतक के कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान राजकुमार सिंह के रूप में की। घटना की सूचना ग्राम पंचायत बरगई के सरपंच एवं ग्रामीणों ने दरिमा थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, और घटनाक्रम से वरिष्ठ अफसर को दी। मामला हत्या से जुड़ा तो नहीं, इसकी जांच के लिये वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मौके पर एफएसएल और राजपत्रित पुलिस अधिकारी पहुंचे। इन्होंने ग्रामीणों और मृतक के स्वजन से चर्चा की तो सामने आया कि राजकुमार शराब पीने का आदी था, और कई दिनों से घर से गायब था। इसकी तलाश में स्वजन लगे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था। पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा, पोस्टमार्टम के लिए स्वजन के सुपुर्द कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी, हालांकि पुलिस अधिकारी मामले को प्रथम दृष्टया खुदकुशी से जुड़ा मान रहे हैं।
बयान
”दरिमा थाना क्षेत्र में जर्जर मकान में एक व्यक्ति का शव मिलने का मामला संज्ञान में आया था। मौके पर एफएसएल की टीम गई थी। पुलिस विभाग के राजपत्रित अधिकारी ने भी मौके का जायजा लिया था। मृतक बरगई का रहने वाला है, जो 25 जून से गायब था। मामला प्रथम दृष्टया खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के वास्तविक तथ्यों का पता चल पायेगा। पुलिस मामले में अग्रिम जांच, कार्रवाई कर रही है।ÓÓ
अमोलक सिंह ढिल्लो, एएसपी सरगुजा

Spread the love