अंबिकापुर। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण नया रायपुर अटल नगर (छ.ग.) के अंतर्गत संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मैनपाट में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 जून की रात्रि 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूर्णत: ऑनलाइन रखी गई है। आवेदन केवल वेबसाइट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। प्रवेश से संबंधित सभी दिशा-निर्देश एवं नियम वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका में दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पूर्व विवरणिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने कहा गया है, ताकि आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मैनपाट के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन हेतु अभ्यर्थी आईटीआई मैनपाट के संपर्क नंबर 91317 50788 एवं 62645 15672 पर संपर्क कर सकते हैं।

Spread the love