अंबिकापुर। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार कार्रवाई जारी है।
खनि अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 मई को खनिज अमला द्वारा लुण्ड्रा तहसील अतंर्गत ग्राम चंगोरी, रघुनाथपुर, कर्रा, बरगीडीह, सहनपुर, महेशपुर क्षेत्र में खनिज परिवहन करते वाहनों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि हाईवा सीजी 15 ईएफ 5258, वाहन चालक संपत कुमार एक्का, वाहन मालिक रूप नाथ तथा हाइवा वाहन क्रमांक सीजी 15 ईएच 7708 के चालक गंगा प्रसाद, वाहन मालिक दीपक कुमार द्वारा बिना अभिवहन पास खनिजों का परिवहन किया जा रहा है। वाहनों पर अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज कर थाना धौरपुर के अभिरक्षा में अग्रिम आदेश तक रखा गया है। सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 (4) एवं एमएमडीआर की धारा 21(5) एवं 23 के तहत कार्रवाई प्रस्तावित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर विभाग की कार्रवाई निरन्तर जारी रहेगी।

Spread the love