अंबिकापुर। सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले पर जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक व छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कद्दावर मंत्री गणेश राम भगत ने कहा है कि इस ऐतिहासिक फैसले से वे खुश हैं। सरगुजा, जशपुर में तेजी से धर्म परिवर्तन हो रहा है, सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण पर बहुत बड़ा अंकुश लगाया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद उम्मीद जगी है कि जनजाति समाज के लिए भी आने वाले समय में कुछ ऐसा ही फैसला आएगा। उन्होंने कहा देश भर में जनजाति समाज का धर्म परिवर्तन तेजी से हो रहा है, अपनी परंपरा, संस्कृति को छोड़ने वाला आदिवासी नहीं हो सकता है। इन परिस्थितियों को देखते हुए 24 मई को दिल्ली में 5 लाख की संख्या में जनजाति समाज के लोग धर्मांतरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। हमारी केंद्र सरकार से मांग है कि जो जनजाति समाज से धर्मांतरित हो गया, उनके आरक्षण को खत्म किया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनकर जनजाति समाज के लिए भी आगे का रास्ता साफ कर दिया है।

Spread the love