अंबिकापुर। अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है, जिसमें तहसील लुण्ड्रा के उदारी निवासी अनिता पैकरा की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस धीरज कुमार पैकरा, तहसील लुण्ड्रा के उरदरा निवासी कौशल राम की मृत्यु आकाशीय बिजली से होने पर उनके वारिस रामकुमारी, तहसील लुण्ड्रा के कोट निवासी प्रदीप नगेशिया की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस पुनीता नगेशिया, तहसील लुण्ड्रा के खालपोड़ी निवासी दिनेश्वरी की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस सहदेव सिंह एवं तहसील रघुनाथपुर के बदगरी निवासी घुरनी की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस मोहनी साण्डिल्य को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई है।

Spread the love