अंबिकापुर। अज्ञात वाहनों की ठोकर के तीन अलग-अलग मामलों में तीन की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक एमसीबी जिला के झगराखांड का सतीश कुमार कोल पिता स्व. कैलाश कोल 28 वर्ष, कुछ दिन पहले अपने ससुराल ग्राम कठौतिया गया था। 11 मार्च की सुबह अपने दोस्त के साथ मनेन्द्रगढ़ जा रहा था। कठौतिया के पास पीछे से आ रहे अज्ञात कार के चालक ने इन्हें लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए ठोकर मार दिया, जिसमें सतीश को गंभीर चोट आई थी। घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद मनेन्द्रगढ़ जिला अस्पताल से रेफर करने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था, रात 9.50 बजे चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
दूसरी घटना में सूरजपुर जिला के प्रतापपुर थाना अंतर्गत चर्च के पास रहने वाले अनूप कुमार कुजूर पिता विक्टोर पिता विक्टोर 40 वर्ष की अज्ञात वाहन के ठोकर से मौत हो गई। मृतक बिजली विभाग प्रतापपुर में लाइनमैन का काम करता था। बुधवार को वह अपने घर से काम करने के लिए पैदल जा रहा था। प्रतापपुर में ही एसडीएम बंगला, चौक के पास अज्ञात वाहन का चालक उसे ठोकर मारकर भाग गया। घायल अवस्था में उसे संजीवनी 108 से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर स्वजन पहुंचे, यहां इलाज के बीच वह दम तोड़ दिया।
एक अन्य घटना में कोरिया जिला के बैकुंठपुर थाना अंतर्गत ग्राम देवानीबांध निवासी श्रीलाल सूर्यवंशी पिता अर्जुन सूर्यवंशी 30 वर्ष अज्ञात कार के ठोकर से घायल हो गया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक, बुधवार को मजदूरी करके बैकुंठपुर से मोटरसायकल में वापस घर जा रहा था। ग्राम पोटेडांड के पास अज्ञात कार का चालक उसे ठोकर मारकर भाग गया। घायल मजदूर को ऑटो से बैकुंठपुर अस्पताल लाया गया, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रिफर करने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया था, इलाज के बीच बुधवार को सुबह वह दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों मामले में मर्ग कायम करके मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Spread the love