अंबिकापुर। छोटा भाई मोबाइल लूटकर भागा तो किशोरी कीटनाशक का सेवन कर ली, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिला के त्रिकुण्डा थाना अंतर्गत ग्राम शारदापुर निवासी कुंवर नायक 09 मार्च को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मेहमानी में ग्राम डिण्डो गया था। घर में उसकी 17 वर्षीय पुत्री प्रवंती, छोटा भाई सहित कुछ अन्य बच्चे थे। प्रवंती, मोबाइल फोन में गेम खेल रही थी। इसी बीच उसका छोटा भाई मोबाइल फोन छीनकर भाग गया। भाई की हरकत से नाराज होकर प्रवंती घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर ली। आसपास के लोगों ने घटना से प्रवंती के पिता को अवगत कराया। किशोरी को सुलसुली स्वास्थ्य केन्द्र से प्राथमिक चिकित्सा के बाद रेफर करने पर वाड्रफनगर स्वास्थ्य केन्द्र लेकर स्वजन पहुंचे। स्थिति खराब देखकर आवश्यक उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के बाद चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में इलाज के दौरान बुधवार को सुबह 9.30 बजे चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।

Spread the love