अंबिकापुर। घर से दौड़ते बाहर निकली बच्ची को कार का चालक ठोकर मार दिया, वहीं अज्ञात वाहन की ठोकर से किशोर घायल हो गया, दोनों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिला के झिलमिली, भैयाथान थाना अंतर्गत ग्राम डालबहरा निवासी मंगलसाय बसोर की छह वर्षीय पुत्री सृष्टि 10 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे, घर से दौड़ते दरवाजे से बाहर निकली थी, और रास्ते से गुजर रहे कार क्रमांक सीजी 16 सीएन 9428 की चपेट में आकर जख्मी हो गई थी। स्वजन आननफानन में बच्ची को भैयाथान स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। यहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद रेफर करने पर सूरजपुर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां जांच के बाद चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत
दूसरी घटना में सूरजपुर जिला के जयनगर थाना अंतर्गत ग्राम जुड़वानी लटोरी निवासी आदित्य कुमार सिंह पिता रामचन्द्र सिंह 16 वर्ष को अज्ञात वाहन का चालक ठोकर मार दिया, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थी। बताया जा रहा है कि मृतक मंगलवार को मोटरसायकल से किसी काम से अंबिकापुर आया था। वापस जाते समय ग्राम महेशपुर के पास हुई दुर्घटना में उसे गंभीर चोटें आई थी। आसपास मौजूद लोगों ने घायल के मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की सूचना दी, जिस पर वे मौके पर पहुंचे। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार की सुबह वह दम तोड़ दिया। दोनों मामले में मर्ग कायम करके पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Spread the love