जरही। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जरही मंडल की वर्ष 2026 की नई कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। संगठन को मजबूत बनाने और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर क्षेत्र की सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी सूची के अनुसार बिलसिया देवांगन, पंच मणि, सुमित्रा रजक, सुमित्रा पावले एवं धनकुंवर राजवाड़े को उपाध्यक्ष बनाया गया है। किरण गुप्ता और यशेश्वरी राजवाड़े को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अरुणा गुप्ता, सरिता सिंह, रूपा मिंज, बेरंजिका और लक्ष्मी राजवाड़े को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में कल्पना मंडल तथा सह सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में गीता पैकरा को नियुक्त किया गया है। आशा देवांगन को कार्यालय मंत्री बनाया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई गई है कि वे भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के साथ-साथ महिलाओं को संगठन से जोड़ने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। महिला मोर्चा की नई कार्यसमिति संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के साथ क्षेत्र में सामाजिक एवं जनहित के कार्यों को भी आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Spread the love