अंबिकापुर। पुरानी रंजिश को लेकर चाकू से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक चांदनी चैक, बंगाली मैदान निवासी कृष्णा सोनी का एक सप्ताह पूर्व बाबूपारा निवासी सिद्धार्थ उर्फ फकरू के सााि किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। 24 फरवरी को वह हनुमान मंदिर से होते हुए पुराना बस स्टैंड में ममोज खाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान पोस्ट ऑफिस के पास फल दुकान के सामने सड़क पर आरोपी सिद्धार्थ उर्फ फकरू, जान से मारने की नियत से चाकू से गर्दन पर वार करने का प्रयास किया। आरोपी के आक्रामक तेवर को देखकर वह झुका, जिससे चाकू गर्दन में न लगकर कंधे पर लगा। अचानक हुए हमले से घबराकर कृष्णा मौके से भागा, तो आरोपी सिद्धार्थ अपने अन्य साथियों अर्जुन, प्रकाश बिहारी एवं अन्य के साथ उसे मारने के लिए दौड़ाए, लेकिन वह भागने में सफल हो गया। इसके बाद अपने साथी के साथ मणिपुर थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दिया। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 296, 351 (3), 115 (2), 109, 3 (5) का मामला दर्ज कर लिया है।

Spread the love