सूरजपुर। सूर्यवंशी महासभा छग राज्य के तत्वावधान में गुरू पर्व के अवसर पर संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की 649 वीं जयंती का समापन समारोह आज रविवार को आयोजित हैं, उक्त कार्यक्रम के दौरान प्रदेश स्तरीय बैठक एवं कार्यकारिणी विस्तार संपन्न होगा। कार्यक्रम का आयोजन सूरजपुर स्थित चेरवा सामुदायिक भवन, रिंग रोड नमदागिरी में किया जाएगा। आयोजन में सरगुजा, बस्तर, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर संभाग सहित विभिन्न जिलों से समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गुरु रविदास जी अनुवाई भारी संख्या में शामिल होंगे। समारोह में संत गुरु रविदास महाराज जी के समाज सुधार, एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जाएगा तथा समाज में समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया जाएगा। आयोजकों ने सभी समाजबंधुओं एवं अनुवाईयों  कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की आग्रह किया गया है।उक्त जानकारी कार्यवाहक सम्भागीय अध्यक्ष आदेश कुमार रवि ने दिया हैं।

Spread the love