अंबिकापुर। कार की ठोकर से घायल स्कूटी सवार होटल के कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक इंदरानगर, गांधीनगर निवासी एलेन्द्र मोचारी पिता राम सिंह मोचारी 43 वर्ष, होटल पर्पल आर्चिड में काम करता है। 31 दिसम्बर 2025 की रात को वह होटल से काम करने के बाद देर रात करीब एक बजे स्कूटी वाहन क्रमांक सीजी 15 डीओ 6375 से घर फुंदुरडिहारी जाने के लिए निकला था। रास्ते में गांधी चौक पर चौक को पार करते समय कार क्रमांक सीजी 15 ईजी 5999 का चालक तेज गति में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें ठोकर मार दिया, जिसमें स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गया, और एलेन्द्र को शरीर के कई हिस्से में चोटें आई थी। घायल का इलाज होलीक्रॉस अस्पताल में चल रहा था, यहां इलाज के बीच वह दम तोड़ दिया। घटना की रिपोर्ट पूर्व में ही कोतवाली थाना में दर्ज कराई गई है, जिस पर पुलिस ने कार चालक के विरूद्ध बीएनएस की धारा 125 (ए), 281 का मामला दर्ज किया है। वहीं होलीक्रॉस अस्पताल के पुलिस सहायता केंद्र में अस्पताल से मिली मृत्यु की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है, और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।

Spread the love