अंबिकापुर। बोलेरो और पिकअप की ठोकर से घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक एमसीबी जिला के झगराखांड का ब्रिजेश सिंह पिता रन सिंह गोड़ 27 वर्ष का ससुराल केल्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम चरवाही में है। युवक अपने ससुराल वैवाहिक आयोजन में शामिल होने के लिए गया था। बुधवार को वह गांव में ही घूम रहा था, इसी दौरान बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 16 बी 1616 का चालक ठोकर मार दिया। घायल युवक को केल्हारी स्वास्थ्य लेकर स्वजन पहुंचे, यहां से रिफर करने पर मनेन्द्रगढ़ जिला अस्पताल से होते मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर पहुंचे, यहां इलाज के दौरान युवक की बुधवार को शाम करीब 7 बजे मौत हो गई।
दूसरी घटना में जशपुर जिला के सन्ना थाना अंतर्गत ग्राम एकम्बा निवासी जय जितेन्द्र राम पिता करमू राम 45 वर्ष की अज्ञात पिकअप वाहन ठोकर से मौत हो गई। मृतक बुधवार को अंबिकापुर से बाइक में सवार होकर वापस घर जाने के लिए निकला था। बरगीडीह के पास उसे अज्ञात पिकअप वाहन का चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दिया। घायल युवक को बरगीडीह स्वास्थ्य केन्द्र से प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में स्वजन लेकर पहुंचे, यहां इलाज के दौरान बुधवार को अलसुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है।  

Spread the love