अंबिकापुर। मणिपुर थाना अंतर्गत किराए के मकान में रहकर काम करने वाले युवक के साथ रास्ता रोककर गाली-गलौज करके जान से मारने की धमकी देने, पुन: घर के अंदर घुसकर मारपीट करके सिर फोड़ने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मामले में अग्रिम जांच, कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलजोरा का राजेश तिवारी पिता जवाहर लाल तिवारी 27 वर्ष, वर्तमान में गंगापुर तुलसी चैक में प्रभात सिन्हा के मकान में किराए में रहता है। 21 जनवरी को शाम करीब 7.30 बजे काम करके घर जाते समय तुलसी चैक के पास निर्भय मिंज और छोटू तिर्की रास्ते में उसे रोक लिए और गाड़ी का चाभी निकाल कर प्रकाश के रूम का किराया नहीं देने की बात कहकर अनावश्यक विवाद करने लगे। राजेश तिवारी ने प्रकाश के रूम में नहीं रहने की बात कहा तो दोनों गाली देते हुए किराया नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी देने लगे। आरोपी उसके मोटरसायकल का चाबी निकाल लिए था, जिस कारण वह इन्हें शराब के नशे में देखकर विवाद में पड़ने के बजाय अपने मोटरसायकल क्रमांक सीजी 16 सीजे 2980 को पैदल लुढ़का कर ले गया, और खाना खा रहा था। इस दौरान निर्भय मिंज और छोटू तिर्की उसके घर के सामने गालीगलौज कर रहे थे। घर से बाहर निकलने पर दोनों उसे मारने के लिए दौड़ाए, जिस पर वह डर से घर के अंदर चले गया। आरोपी घर में घुस गए और हाथ मुक्का से मारपीट करने के बाद छोटू तिर्की हाथ में रखे ईट के टुकडा से सिर के पीछे वार कर दिया, जिससे सिर फट गया और खून निकलने लगा। इनके रवैये को देखकर पीड़ित की पत्नी और बहन बीच-बचाव किए। रिपोर्ट पर मणिपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 296, 3(5), 331(6), 351(3) का मामला दर्ज कर लिया है।

Spread the love