अंबिकापुर। पकड़ी सब्जी तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा ग्रामीण डंगाल टूटने से जमीन पर गिर गया, क्षेत्रीय अस्पताल से रिफर करने पर स्वजन उसे अंबिकापुर लेकर आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रजपुरी निवासी भुलन पैकरा पिता स्व. परशुराम 45 वर्ष, 21 जनवरी को अपनी पोती के अन्नप्रासन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बेटी के ससुराल ग्राम पोड़ी लुण्ड्रा गया था, और रात में वहीं रूक गया था। 22 जनवरी को वह गांव में ही पकड़ी सब्जी तोड़ने के लिए पेड़ में चढ़ा। सब्जी तोड़ते समय एक सूखा डंगाल टूट गया और वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया, जिसमें उसे अंदरूनी चोटें आई थी। स्वजन उसे लेकर लुण्ड्रा स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रिफर करने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां आपातकालीन चिकित्सा परिसर में जांच के बाद चिकित्सक ने गुरूवार को अपरान्ह 3.15 बजे मृत घोषित कर दिया था। अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

Spread the love