बिश्रामपुर। ग्राम पंचायत डेडरी में आज एक पिकअप चालक ने विद्युत पोल को टक्कर मार दिया। जिससे दो विद्युत पोल गिरने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई और घर के सामने रखे किसान के पैरावट में आग लग गई थी। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई थी। गौरतलब है कि शनिवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे बिश्रामपुर की ओर से उदयपुर की ओर जा रहे पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64 बीटी 3530 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ग्राम पंचायत डेडरी में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के समीप तिराहा के पास एक विद्युत पोल से टकरा गया था। दुर्घटना में दो विद्युत पोल टूटकर जमीन पर गिर गई थी, जिससे गांव के हरिवंश चक्रधारी के कार के ऊपर विद्युत पोल गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गई है और वहीं पास के हरिप्रसाद राजवाड़े के घर के सामने रखे करीब पांच ट्रैक्टर पैरावट में आग लग गई थी। दुर्घटना उपरांत आसपास लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग बुझने तक पैरावट पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में दहशत व्याप्त हो गया था। 

Spread the love