अंबिकापुर। सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय सुभाषनगर में रेड रिबन क्लब इकाई अंतर्गत एक दिसम्बर से 6 दिसम्बर तक एड्स जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गय है, जिसमें तीसरे दिन 3 दिसम्बर को बी.एड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों के बीच पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता कराया गया। प्रशिक्षणार्थियों ने आकर्षक पोस्टर बनाने के साथ ही अपने-अपने शालानुभव विद्यालयों में भी पोस्टर बनवाया। इसका उद्देश्य समाज में एचआईवी, एड्स के प्रति जागरूकता लाना और लोगों को सही जानकारी उपलब्ध कराना था व रचनात्मकता एवं संचार कौशल को बढ़ावा देना था। यह आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा मिश्रा के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी रासेयो रानी रजक एवं रेड रिबन क्लब प्रभारी सविता यादव के नेतृत्व में कराया जा रहा है। इस दौरान सहायक प्राध्यापक उर्मिला यादव, मिथलेश कुमार गुर्जर, सुप्रिया सिंह, सीमा बंजारे, पूजा रानी, ज्योत्स्ना राजभर, अर्चना सोनवानी, गोल्डन सिंह एवं बीएड के प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति रही।

Spread the love