अंबिकापुर। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो घरों से दो लाख 40 हजार रुपये का जेवरात चोरी करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं महिलाओं ने घर में पूर्व में काम करने वाली नौकरानी पर जेवरात चोरी करने का संदेह जताया है। इनका कहना है कि पूछताछ में पहले वह जेवरातों को चोरी करना स्वीकार करते हुए वापस कर देने के लिए आश्वस्त किया था। बाद में वह जेवर वापस नहीं की और चोरी करने से भी इन्कार कर दिया। महिलाओं की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध केस दर्ज करके विवेचना में लिया है।
उदयपुर निवासी प्रियंका सिंह पति राकेश सिंह धुर्वे 35 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि दीपावली के दिन 20 अक्टूबर को वह अपना सोना-चांदी का जेवर उतारकर घर के अलमारी में रखी थी। 24 नवम्बर को पता चला कि जेवरों में एक सोने का हार, वजन लगभग 27.070 ग्राम, कान में पहनने वाला सोने का सुई धागा 2 सेट व एक नोज रिंग नहीं था।
दूसरे मामले में उदयपुर की सरिता महंत पति शौरी नारायण दास 35 वर्ष ने लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया है कि एक नवम्बर को वह एक सोने का मंगलसूत्र, एक सेट चांदी का पायल घर के अलमारी में रखी थी। 24 नवम्बर को जेवरात गायब मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 90 हजार रुपये है। दोनों महिलाओं ने पुलिस को बताया है कि संदेह होने पर जब वे घर में पहले काम करने वाली महिला को बुलाकर पूछताछ की, तो वह जेवर चोरी करना स्वीकार की, लेकिन सामान वापस नहीं दे रही थी। बाद में जेवर चोरी करके ले जाने से इन्कार कर दी। चोरी गए जेवरों की अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। इनके द्वारा उक्त महिला पर ही जेवरों को चोरी करके ले जाने का संदेह व्यक्त किया गया है। बहरहाल पुलिस मामले में अज्ञात चोर के विरूद्ध केस दर्ज करके अग्रिम जांच, विवेचना कर रही है।

Spread the love