अंबिकापुर। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश कांग्रेस सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कलेक्टर सरगुजा को राष्ट्रपति के नाम सौंपा, जिसमें महामहिम राष्ट्रपति से सरगुजा प्रवास के दौरान पण्डोनगर स्थित राष्ट्रपति भवन का भी भ्रमण करने का आग्रह किया है, जिससे दत्तक पुत्र माने जाने वाले पण्डो जनजातियों का विकास हो सके। इनके लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और सडक़ की सुविधा बेहतर हो। कांग्रेस के इस आग्रह का समर्थन पंडो समाज के बसंत पण्डो ने भी किया है, जिन्हें 73 वर्ष पूर्व 8 साल की उम्र में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने गोद में लेकर दत्तक पुत्र बनाया था। साथ ही पण्डोनगर की सरपंच बसंती, बुधनाथ, ठाकुर प्रसाद पण्डो, प्रमिला पण्डो, मंजू ठाकुर सहित पूरे समाज के लोगों व ग्रामवासियों ने भी इसका समर्थन किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा है कि पिछले 3-4 दिनों से एमजी रोड बनाने का कार्य शुरू हुआ, जो सराहनीय है। पण्डोनगर तक अगर महामहिम का दौरा हो जाता तो सरगुजा और सूरजपुर दोनों जिले के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस दौरान आलोक सिंह, अमित तिवारी, सौरभ फिलिप, पार्षद शुभम जायसवाल, पूर्व पार्षद सतीश बारी, यूथ इंटक प्रदेश अध्यक्ष आशीष शील, शिवांशु, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आशीष जायसवाल, विकास, अविनाश, ज्ञान तिवारी, सोहेल, राहुल उपस्थित थे।

Spread the love