राजपुर। बलरामपुर जिला के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम कर्रा में अज्ञात चोर के द्वारा दो घरों से ट्रेक्टर का बैटरी, डीजल और समर्सिबल पंप तथा सोलर पंप चलाने के लिए लगाए गए तार को चोरी कर लिया।
जैमल राम पिता स्व. रामसाय राम 55 वर्ष ने राजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह अपने जमीन में कृषि कार्य करने के लिए मिनी ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 15 डीई 1775 रखा है, जो घर के बाहर गैरेज में खड़ा रहता है। उसके जमीन में कृषि कार्य एवं घरेलू उपयोग हेतु बोरवेल है, जिसमें सोलर पम्प और बिजली से चलने वाला सबमर्सिबल पम्प लगा हुआ है। 11-12 नवम्बर की रात को अज्ञात चोर द्वारा ट्रेक्टर में लगी बैटरी और बोरवेल में लगे स्टार्टर से पम्प तक के लगभग 25 मीटर वायर को चोरी करके ले गए, जिसकी कीमत 84 सौ रुपये बताई गई है। दूसरे मामले में गायत्री देवी पति स्व. सोमार साय ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उसके घर में खड़ी ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 30 डी 7583 का बैटरी 11-12 नवम्बर की दरम्यानी रात अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। बैटरी की कीमत लगभग 10 हजार रुपये बताई गई है। चोर ट्रैक्टर की टंकी से डीजल भी चोरी कर लिए। रिपोर्ट पर पुलिस अग्रिम जांच कार्रवाई कर रही है।

Spread the love