भैयाथान। हनुमान मंदिर भैयाथान में श्री हनुमंत सेवा समिति भैयाथान द्वारा मासिक भंडारे की परंपरा शुरू की गई है। अब प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को सेवा-भाव के साथ भंडारे का आयोजन किया जाता है,इसी कड़ी में बीते शनिवार को राम जानकी मंदिर के समीप श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

समिति के सदस्यो  ने बताया कि यह भंडारा भगवान हनुमान की भक्ति एवं समाज सेवा की भावना को समर्पित है। क्षेत्रवासियों से सहयोग और सहभागिता से  यह धार्मिक सेवा निरंतर दो माह से सफलतापूर्वक चल रही है।

इसी क्रम में आगामी भंडारा 13 दिसंबर 2025, दोपहर 1 बजे से मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा। समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

Spread the love