अंबिकापुर। वेश्यावृत्ति का संचालन कर अवैध रूप से आय अर्जित करने के मामले में पुलिस ने आरोपिया को गिरफ्तार कर लिया है। नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई। आरोपिया के द्वारा अनैतिक कृत्य के लिए युवकों से राशि लेकर कमरा उपलब्ध कराया जाता था और घर के आड़ में युवतियों से वेश्यावृति कराया जा रहा था। पुलिस टीम ने आरोपिया के पास से 2000 रुपये नगद, डायरी, उपयोग किये गए निरोध, नए पैकेट में बंद निरोध, जप्त किया है।
नगर पुलिस अधीक्षक को 10 नवम्बर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के एक घर में अनैतिक देह व्यापार का संचालन हो रहा है, जिसमें युवक-युवतियों से अवैध रूप वेश्यावृति कराकर लाभ अर्जित किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर रेड कार्रवाई की गई, इस दौरान उक्त घर में अनैतिक देह व्यापार को संचालित करने वाली संदेही महिला घर के बाहर ही मिली, जो मौखिक पूछताछ करने पर अनैतिक देह व्यापार चलाने व युवकों से संपर्क कर युवतियों से देह व्यापार कराने का रेट एवं उसके एवज में स्वयं को मिलने वाले कमीशन के बारे में बताई। आरोपिया के द्वारा अनैतिक कृत्य करने के लिए युवकों से राशि लेना, कमरा उपलब्ध कराकर घर के आड़ में युवतियों से वेश्यावृति का संचालन कर अवैध रूप से आय अर्जित करने का कृत्य पाए जाने पर धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 का अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले में आरोपिया के निशानदेही पर नकद रकम, डायरी, उपयोग किए गए निरोध, नए पैकेट में बंद निरोध जप्त किया गया है। आरोपिया को गिरफ्तार करके पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया है। कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर राहुल बंसल के नेतृत्व में महिला आरक्षक सरला टोप्पो, निक्की मिश्रा, आरक्षक अतुल सिंह एवं विकास सक्रिय रहे।

Spread the love