लुण्ड्रा। विकासखंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली दुकान के संचालकों ने पंचायत भवन में बैठक आहुत करके नयी कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनीष सोनी को चुना गया, वहीं उपाध्यक्ष नित्यानंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष सोनमती प्रजापति एवं सचिव पद के लिए गजाला परवीन को निर्विरोध चुना गया। इनके द्वारा जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष सोनी ने कहा कि हमारी नई टीम पूरी ऊर्जा व निष्पक्षता के साथ जनहित में काम करेगी। संगठन के उद्देश्यों को जनहित में और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ाने का कार्य सबके सहयोग से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन पारदर्शिता, जनसेवा और सदस्यों के हितों के प्रति समर्पित रहेगा। उन्होंने सभी सदस्यों से सहयोग और एकजुटता की अपील की। इस अवसर पर लुण्ड्रा विकासखंड के सभी पीडीएस संचालक उपस्थित थे।
अंतिम पेज
वंदे मातरम् से गूंज उठा पी.जी. कॉलेज का ऑडिटोरियम
सामूहिक गायन के माध्यम से सरगुजा में राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

Spread the love