अंबिकापुर। सार्वजानिक वितरण प्रणाली अंतर्गत राशन दुकान से लाखों रुपये का खाद्यान स्टॉक गबन करने के मामले में शामिल आरोपिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपिया के सहकारी समिति के उपाध्यक्ष रहते हुए खाद्यान स्टॉक में कमी पाई गई थी। प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों के तलाश में पुलिस लगी है।
जानकारी के मुताबिक कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा की ओर से शिव कुमार मिश्रा ने 7 अक्टूबर को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि सहायक खाद्य अधिकारी, अंबिकापुर ग्रामीण के साथ मिलकर जनकल्याण खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति, घुटरापारा के माध्यम से संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान कमांक 391001071, 391001029 एवं 391001054 का संयुक्त रूप से जांच करने पर सितम्बर 2022 एवं 31 मार्च 2024 की स्थिति में किए गए भौतिक सत्यापन दौरान सभी दुकानों में चावल 1631.29 क्विंटल राशि 6162267 रुपये, शक्कर 10.43 क्विंटल 49160 रुपये एवं चना 48.34 क्विंटल 292692 रुपये, कुल राशि 64 लाख 94 हजार 120 रुपये 67 पैसे की कमी पाई गई। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 420, 409,120(बी), भा.द.वि. एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3, 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। दौरान विवेचना पुलिस टीम ने आरोपिया सुनीता पैकरा पिता गणेश पैकरा 29 वर्ष, निवासी घुटरापारा नहर रोड को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, उप निरीक्षक विजय गुप्ता, आरक्षक आनंद गुप्ता, नितिन सिन्हा, अतुल सिंह सक्रिय रहे।

Spread the love