एसपी ने नागरिकों से बच्चों को बिना लाइसेंस के वाहन चलाने के लिए नहीं देने किया आग्रह

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात जागरूकता हेतु शिक्षण संस्था के आसपास नाबालिग वाहन चालकों पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई कार्रवाई दौरान स्वजनों को तलब करके नाबालिकों को बिना लाइसेंस वाहन चलाने के लिए नहीं देने की हिदायत दी गई। स्कूल प्रबंधन को परिसर के बाहर एवं आसपास वाहन खड़ा नहीं करवाने के निर्देश दिए गए।
शहर के व्यस्ततम सड़कों सहित शिक्षण संस्थानों के आसपास सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल ने यातायात पुलिस टीम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी तारतम्य में यातायात पुलिस टीम ने मंगलवार को रामानुजगंज रोड एवं प्रतापपुर रोड के मध्य स्थित शिक्षण संस्थाओं के पास बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों एवं नाबालिकों द्वारा दोपहिया वाहन चलाने पर सख्ती से चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से चर्चा करके नाबालिक बच्चों को स्कूल में दोपहिया वाहन नहीं लाने के लिए निर्देशित किया गया, जिससे यातायात व्यवस्था बनी रहे और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए। कार्रवाई के दौरान मुख्य मार्ग में बेतरतीब ढंग से खड़े 32 दोपहिया वाहनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत 32 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिले के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे नाबालिक बच्चों को दोपहिया वाहन चलाने के नहीं दें और यातायात के नियमों का पालन करके शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने में सहयोग प्रदान करें। भविष्य में भी सरगुजा पुलिस सभी शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास यातायात अभियान चलाएगी। कार्रवाई के यातायात प्रभारी उप निरीक्षक यातायात प्रभारी विजय कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सीपी सिंह, सीपी केरकट्टा, आरक्षक आलोक गुप्ता, विनोद राजवाड़े, राम प्रताप राजवाड़े, कुंजलाल सोरी, तुलेश कुमार, दिनय सिंह, सैनिक विजय साहू, संदीप लकड़ा सक्रिय रहे।

Spread the love