Oplus_131072

0 समूहों में गाते-बजाते ग्रामीणों ने किया पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत

दतिमा मोड़। सूरजपुर विकासखण्ड के अंतर्गत दतिमा जम्बूरी मैदान में शनिवार को अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर भव्य करमा मेला का आयोजन किया गया। मेला स्थल पर दोपहर से ही हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा पारंपरिक परिधानों में सज धजकर पहुंचे। मेला का उद्घाटन विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पूरे मैदान में मांदर, नगाड़ा और ढोल-ताशे की गूंज सुनाई दी। समूहों में गाते-बजाते ग्रामीणों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। महिलाएं गीत गाती हुईं थिरकते झूमती नजर आईं। वहीं पुरुष मंडलियों ने अलग-अलग ताल और स्वर के साथ सामूहिक नृत्य कर मेला का उल्लास और बढ़ा दिया। पूरे मेला में सांस्कृतिक उमंग और धार्मिक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। नृत्य-गीतों के साथ-साथ स्थानीय हस्तशिल्प, खिलौने और ग्रामीण व्यंजन के स्टॉल ने भी लोगों को खूब आकर्षित किया करमा में आये लोगो के द्वारा खरीददारी भी की गई। स्थानीय लोगों का कहना था कि यह पर्व का धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारा प्रतीक है। पीढ़ियों से चली आ रही इस परंपरा में लोग सामूहिक रूप से कर्मा पर्व का उल्लास साझा करते हैं। मेले की भीड़ को देखते हुए प्रशासन एवं समिति के कार्यकर्ताओं ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की थी। पुलिस चौकी प्रभारी संतोष सिंह सहित प्रधान आरक्षक जेपी कुजूर, परमार सिंह, जवाहर सिंह आरक्षक रमेश कसेरा, नीरज सिंह सहित अन्य जगह से आए दर्जनों पुलिस कर्मियो द्वारा शांतिपूर्ण आयोजन कराया गया।
ज्ञात हो कि यह करमा सूरजपुर जिले के सबसे बड़े करमा स्थल के रूप में जाना जाता है। लाठीडाड़ का करमा प्रसिद्ध हो चूका है।

भव्य आयोजनों के लिए जाना जाता है जम्बूरी मैदान
आजादी के समय से ही करमा का आयोजन होने लगा था। धीरे-धीरे सभी जगह से लोग यहां आने लगे थे वक्त बीतता गया और बिना सूचना व मुनादी के ही लोग अनन्त चतुर्दशी के दिन अपने आप पहुचने लगे करमा के दिन लोगो का भीड़ बाद उमड़ने लगता है। बिना बुलाए ऐसी भीड़ देखकर सब कुछ थम जाता हैं चारों ओर मादर की थाप गूंज उठती है इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई देती है और शाम ढलते ही एकाएक भीड़ खत्म भी जाती है। इस मैदान में प्रेम रावत महाराज का कार्यक्रम व प्रदेश स्तरिये स्काउट गाइड कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम हो चुकी है।मेले की भीड़ को देखते हुए प्रशासन एवं समिति के कार्यकर्ताओं ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की थी। पुलिस चौकी प्रभारी संतोष सिंह सहित प्रधान आरक्षक जेपी कुजूर, परमार सिंह, जवाहर सिंह आरक्षक रमेश कसेरा, नीरज सिंह सहित अन्य जगह से आए दर्जनों पुलिस कर्मियो द्वारा शांतिपूर्ण आयोजन कराया गया।

Spread the love