बीजापुर नक्सली हिंसा में शहीद हुए जवानों को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि
अंबिकापुर। पिछले दिनों बस्तर क्षेत्र के बीजापुर में नक्सली हिंसा में शहीद हुए 9 जवानों को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल उत्तर, दक्षिण ने श्रद्धांजलि दी। जयस्तंभ चौक अंबिकापुर में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा तथा छत्तीसगढ़ युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय तोमर की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने शहीद जवानों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किया।
कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने नक्सलियों की इस कायराना हरकत की निंदा करते हुए कहा कि अब नक्सलवाद अपने खात्मे की तर$फ बढ़ रहा है इसलिए ऐसा संघर्ष देखने को मिल रहा है। बहुत जल्द छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमारे जवान नक्सलियों से आखिरी लोहा ले रहे हैं, उनकी शहादत बेकार नहीं जाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, अंबिकेश केशरी, विनोद हर्ष, राजकुमार बंसल, संतोष दास, अभिषेक शर्मा, विकास पांडे, मधुसूदन शुक्ला, जन्मेजय मिश्रा, संजय अग्रवाल, निश्चल सिंह, रिंकू वर्मा, निलेश सिंह, मनोज कंसारी, कमलेश तिवारी, रमेश जायसवाल, रविन्द्र तिवारी, इंदु गुप्ता, बबली, शालिनी सिंह, अर्चना सिंह, संगीता सोनी, सरस्वती यादव, गोलू यादव, पीयूष त्रिपाठी, सुनील बघेल, अजय सिंह, नलिनी पांडेय, गणेश सिंह, वेदांत तिवारी, अभिमन्यु श्रीवास्तव, मनीष, शरद सिन्हा, अजय सिंह, मनोज सोनी, अजय सोनी, प्रेमानन्द तिग्गा, निरंजन राय, अवधेश सोनकर, अंशुल श्रीवास्तव, संजू वर्मा, जितेंद्र सोनी, शंभू सोनी, संजय सोनी, सतीश सिंह, अभिषेक सिंह, सतीश शर्मा, नीलम रजवाड़े, हैप्पी सिंह, किंजल पांडेय, सानू कश्यप, वीर सोनी, देव वर्मा, प्रियेश अग्रहरि, छोटू गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

Spread the love